Bhagalpur News: किशनगंज : किशनगंज में ई-रिक्शा और ऑटो चालकों पर पुलिस सख्त

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। संवाददाता एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर किशनगंज

Bhagalpur News: किशनगंज : किशनगंज में ई-रिक्शा और ऑटो चालकों पर पुलिस सख्त

Bhagalpur News: शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। संवाददाता

एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर किशनगंज पुलिस ने शहरी क्षेत्र के ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के खिलाफ यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है। एसपी संतोष कुमार द्वारा भ्रमण के दौरान पाया गया कि ई-रिक्शा और ऑटो चालकों द्वारा लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है, जिससे चौक-चौराहों पर जाम की स्थिति बन रही है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

यातायात नियमों का उल्लंघन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक यातायात राजेश कुमार सिंह और यातायात थानाध्यक्ष संदीप कुमार को सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस प्रशासन ने ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को नियमों में सुधार करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। 12 अक्टूबर के बाद यदि कोई भी चालक अपने वाहन पर निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर ले जाते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ विधि सम्मत और जुर्माने की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राजमार्गों और स्कूली बच्चों को लेकर सख्त निर्देश

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कुछ नियमों का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है। जिसमें

ई-रिक्शा और ऑटो का परिचालन अब हाई-वे और स्टेट हाईवे पर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।छोटे स्कूली बच्चों को ई-रिक्शा में बैठाकर असुरक्षित परिचालन करने पर सख्त मनाही है। नियमों के उल्लंघन की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित ई-रिक्शा या ऑटो को सीधे जब्त कर लिया जाएगा।

पुलिस की अपील

एसपी संतोष कुमार ने सभी चालकों से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। इसके साथ ही आम जनता के लिए संदेश जारी किया गया है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित करें, किशनगंज पुलिस हमेशा जिलेवासियों की सेवा में तत्पर है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦किशनगंज पुलिस ने किस तरह का अभियान शुरू किया है?−
किशनगंज पुलिस ने ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के खिलाफ यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: किशनगंज : किशनगंज में ई-रिक्शा और ऑटो चालकों पर पुलिस सख्त