Kishanganj Police Arrests Suspect Linked to Popular Front of India किशनगंज : प्रतिबंधित पीएफआई संगठन से जुड़े संदिग्ध को पुलिस ने लिया हिरासत में, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsKishanganj Police Arrests Suspect Linked to Popular Front of India

किशनगंज : प्रतिबंधित पीएफआई संगठन से जुड़े संदिग्ध को पुलिस ने लिया हिरासत में

किशनगंज। संवाददाता पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को किशनगंज पुलिस

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 11 Sep 2025 06:03 PM
share Share
Follow Us on
किशनगंज : प्रतिबंधित पीएफआई संगठन से जुड़े संदिग्ध को पुलिस ने लिया हिरासत में

किशनगंज। संवाददाता पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को किशनगंज पुलिस ने बुधवार की शाम को हिरासत में लिया है। संदिग्ध व्यक्ति को किशनगंज के हलीम चौक से हिरासत में लिया गया है। संदिग्ध महबूब आलम नदवी 39 वर्ष बंशीबाड़ी रामपुर हसनगंज कटिहार जिले का रहने वाला बताया जाता है।वह मार्च 2025 से किशनगंज में रह रहा था।जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 में फुलबाड़ी शरीफ में दर्ज हुए एक केस में उसका नाम सामने आया था।जिसके बाद केस को मामला एनआईए को ट्रांसफर कर दिया गया था। इसके बाद एनआईए की टीम मामले की गहनता से जांच कर रही थी।

हिरासत में लिए गए संदिग्ध से संबंधित मामले की जांच के लिए एनआईए की टीम कार्रवाई करेगी।उ एनआईए की टीम संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। टीम की पूछताछ के बाद कई पहलू सामने आ सकते है।महबूब आलम नदवी ने एक शैक्षणिक संस्थान से शिक्षा प्राप्त की है।पूर्व में बिहार राज्य पीएफआई का अध्यक्ष भी रह चुका था। बताया जाता है की वह 2013 में इस फ्रंट से जुड़ा था।हिरासत में लिए जाने से पहले वह किशनगंज में एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत था।पूर्व वह ओमान में रहता था।केस में नाम आने के बाद वह ओमान चला गया था।दो वर्षों से ओमान में रहता था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।