Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsKishanganj Meeting Marwari Youth Platform Launches Health Card Initiative
किशनगंज : किशनगंज में राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक

किशनगंज : किशनगंज में राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक

संक्षेप:

किशनगंज में मारवाड़ी युवा मंच की बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारी शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम. जैन ने हेल्थ साथी कार्ड की घोषणा की, जिससे सदस्यों को अस्पतालों में विशेष लाभ...

Sep 15, 2025 05:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

किशनगंज। एक संवाददाता मारवाड़ी युवा मंच किशनगंज शाखा एवं किशनगंज प्रगति शाखा की संयुक्त बैठक में पहली बार राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की बड़ी टीम एक साथ किशनगंज पहुँची। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम. जैन, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (ज़ोन-2) विकास खंडेलिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय) पंकज बाराडिया, राष्ट्रीय महामंत्री मोहित नाहटा, बिहार प्रांतीय अध्यक्ष अश्विनी खटोर, तेलंगाना प्रांतीय अध्यक्ष मनीष नाहर, महाराष्ट्र प्रांतीय अध्यक्ष अमृता भूतड़ा सहित अनेक पदाधिकारी मंचासीन रहे। बैठक का मुख्य विषय स्वास्थ्य रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हेल्थ साथी कार्ड की घोषणा करते हुए बताया कि मंच के सदस्य एवं उनके परिवारजन देशभर के विभिन्न अस्पतालों में विशेष लाभ प्राप्त करेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किशनगंज शाखा अध्यक्ष शरद कानोडिया ने शाखा की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। प्रांतीय अध्यक्ष अश्विनी खटोर एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास खंडेलिया ने भी शाखा की सराहना की। किशनगंज मारवाड़ी मर्चेंट कमेटी अध्यक्ष मनीष जालान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान पगड़ी एवं शॉल ओढ़ाकर किया। महाराजा अग्रसेन अस्पताल, सिलीगुड़ी के फाउंडर ट्रस्टी एवं बोर्ड मेंबर कमल मित्तल ने अस्पताल की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को विशेष उपहार व औपचारिक पत्र सौंपा, जिसमें मंच सदस्यों को उपचार में विशेष छूट देने की घोषणा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस पहल की सराहना की और चेयरमैन नीरज चौधरी एवं बोर्ड सदस्य कमल मित्तल का आभार व्यक्त किया। किशनगंज प्रगति शाखा की अध्यक्ष बसंती अग्रवाल, सचिव स्नेहा माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष ऋतु लोढा सहित पूरी टीम मौजूद रही। किशनगंज शाखा से सचिव ऋषि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष वेदांत मित्तल, उपाध्यक्ष अनिल लुनिया एवं मनीष बियानी, सह सचिव अमित झावर एवं पियूष टोंगिया सक्रिय रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन रश्मि बैद एवं ऋतु लोढा ने किया।