किशनगंज : 20 केंद्रों में कल से शुरू होगी मेट्रिक की परीक्षा

Feb 16, 2026 06:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

किशनगंज में 17 फरवरी से मैट्रिक परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 17422 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा 25 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा की सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस की तैनाती की गई है, और सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। सभी परीक्षार्थियों की जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।

किशनगंज : 20 केंद्रों में कल से शुरू होगी मेट्रिक की परीक्षा

किशनगंज, संवाददाता। जिला मुख्यालय के 20 केंद्रों में 17 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा होगी। परीक्षा में 17422 परीक्षार्थी शामिल होंगे।पहली पाली की परीक्षा में 8713 व दूसरी पाली की परीक्षा में 8709 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा 17 फरवरी से प्रारम्भ होकर 25 फ़रवरी तक संचालित होगी। कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर डीएम विशाल राज व एसपी संतोष कुमार के निर्देशन में संयुक्त आदेश निर्गत किया है। परीक्षा से जुड़े अधिकारी भी लगातार परीक्षा केंद्रों में व्यव्स्था का जायजा ले रहे हैं। परीक्षा केंद्रों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। केंद्रों में सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी।

मुख्य द्वार में जांच के बाद ही किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र के अंदर प्रवेश करने दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;