
किशनगंज: गाछपाड़ा एचडब्लूसी का 20 नवंबर को होगा राष्ट्रीय एनक्यूएएस प्रमाणीकरणाध्यम
किशनगंज सदर प्रखंड के गाछपाड़ा एचडब्लूसी का 20 नवंबर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत मूल्यांकन किया जाएगा। जिला स्तर पर तैयारी की समीक्षा की जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी ने कहा कि एचडब्लूसी ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बन चुका है, और प्रमाणीकरण गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण होगा।
किशनगंज । एक प्रतिनिधि जिले के किशनगंज सदर प्रखंड के गाछपाड़ा एचडब्लूसी का 20 नवंबर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत राष्ट्रीय प्रमाणीकरण के लिए दो सदस्यीय टीम द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा।इस प्रस्तावित मूल्यांकन से पूर्व जिला स्तर पर तैयारी की गहन समीक्षा की जा रही है। जिला स्तरीय पदाधिकार की टीम ने एचडब्लूसी का सपोर्टिव सुपरविजन किया। टीम ने केंद्र की सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था, दवा भंडारण, रिकॉर्ड प्रबंधन, टीकाकरण लॉजिस्टिक्स, फायर सेफ्टी और बायोमेडिकल वेस्ट निपटान की गहन समीक्षा की।सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी ने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती और गुणवत्ता सुधार को लेकर किशनगंज जिला लगातार उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।

एचडब्लूसी अब गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बन चुके हैं,जहां मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, गैर-संचारी रोगों की नियमित जांच, टीकाकरण, दवा उपलब्धता और स्वास्थ्य परामर्श जैसी सुविधाएं लोगों के घर तक पहुंच रही है। पहले हुए प्रमाणीकरण ने बढ़ाया आत्मविश्वास अब गाछपाड़ा की बारी: जिले में इससे पूर्व कई एचडब्लूसी सफलतापूर्वक राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर एनक्यूएएस प्रमाणीकरण प्राप्त कर चुके हैं, जिससे जिले की साख बढ़ी है। यह उपलब्धियां अब गाछपाड़ा केंद्र के आत्मविश्वास को भी बढ़ाती हैं। संयुक्त टीम के अनुसार वर्तमान में गाछपाड़ा एचडब्लूसी की स्थिति संतोषजनक है और शेष सुधार बिंदुओं को 20 नवंबर से पूर्व पूर्ण किया जा रहा है।डीक्यूएसी सुमन सिन्हा ने कहा कि गाछपाड़ा एचडब्लूसी राष्ट्रीय स्तर के मानकों पर खरा उतरे, इसके लिए टीम लगातार फॉलो-अप कर रही है। यह प्रमाणीकरण सिर्फ प्रमाण पत्र नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण होगा। गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा हमारी शीर्ष प्राथमिकता: सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने निरीक्षण के बाद कहा एचडब्लूसी का राष्ट्रीय प्रमाणीकरण हमारी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि स्वच्छता, मरीजों की सुविधा, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, फायर सेफ्टी और रिकॉर्ड रखरखाव जैसे सभी मानकों का शत-प्रतिशत पालन हो। गाछपाड़ा एचडब्लूसी का प्रमाणीकरण जिले की एक और बड़ी उपलब्धि होगी।उन्होंने आगे कहा कि यह प्रयास ग्रामीण जनता में भरोसा बढ़ाने का माध्यम है, ताकि लोग बिना किसी झिझक के प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अपने ही गांव के केंद्र पर आ सकें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


