किशनगंज: बकरीद पर व्यव्स्था का लिया जायजा

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

खिसनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज, संवाददाता। जिले में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण,

किशनगंज: बकरीद पर व्यव्स्था का लिया जायजा

खिसनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज, संवाददाता। जिले में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से गुरुवार को शहर सहित जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता या कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए जिलेभर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रशासन की ओर से 300 से ज्यादा प्रमुख स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। चिन्हित मंदिरों में भी पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई है।

एसडीएम अनिकेत कुमार सुबह से ही शहर का मुआयना कर रहे थे।एसपी संतोष कुमार ने सभी थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरते जाने का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है । प्रशासन की ओर से जिले के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की विशेष नजर बनी हुई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट, भड़काऊ संदेश, अफवाह या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए साइबर सेल और पुलिस की विशेष टीम लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मॉनिटरिंग कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।