
किशनगंज: मत का जोड़-घटाव के आधार पर चुनाव परिणाम का आंकलन
किशनगंज में चार विधानसभा क्षेत्रों में मतदान समाप्त होने के बाद राजनीतिक दलों में जीत-हार का आकलन शुरू हो गया है। उम्मीदवार अपने समर्थकों से वोटों का रिकॉर्ड मंगवा कर बूथ वाइज वोटों का विश्लेषण कर रहे हैं। मतदान के बाद जीत का दावा करने के लिए रणनीतिकार और राजनीतिक विश्लेषक वोटों के गुणा-गणित में जुटे हैं।
किशनगंज । एक प्रतिनिधि जिले में चारों विधानसभा में मंगलवार को हुए मतदान समाप्त होने के बाद राजनीतिक दलों के कार्यालयों में जीत-हार का आकलन शुरु हो गया है। चुनाव की घोषणा के बाद से ही वोट का जुगाड़ करने वाले रणनीतिकार व राजनीतिक विश्लेषक अब डाले गए वोट के गुणा-गणित में लगे हैं। जोड़-घटाव के आधार पर चुनाव परिणाम का आकलन करने वाले लोग मतदान समाप्ति के बाद से ही पार्टी कार्यालयों में माथा पच्ची करते दिखे। दूसरे दिन बुधवार को उम्मीदवारों के घर मे कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट कर वोटों के इसी जोड़-घटाव एवं र मतदान का विश्लेषण कर डाले गए वोट के गुणा-गणित कर जोड़-घटाव के आधार पर चुनाव परिणाम का आंकलन कर जीत का दावा कर रहे हैं।
मतदान से पहले जहां उम्मीदवार मतदाताओं को रिझा कर अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए मेहनत करते रहे। वहीं अब मतदान होने के बाद बूथ वाइज डाले गए वोटों के रिकार्ड मंगवा कर जोड़ घटाव कर रहे हैं। उम्मीदवारों ने मतदान संपन्न होने के साथ ही मंगलवार को अपने-अपने समर्थकों से उनके केंद्रों पर पड़ी वोट का पूरा रिकार्ड मंगवाया है, ताकि उससे यह अंदाजा लगाया जा सके कि किस बूथ पर कितने वोट डाले गए हैं और उनमें कितने वोट उन्हें और कितने अन्य प्रत्याशियों को मिलेे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




