
किशनगंज: चौपाल व चाय-पान की दुकानों पर जीत हार को हो रहा आंकलन
किशनगंज में विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद, उम्मीदवारों के समर्थक अपने पक्ष में मतदान के परिणाम का आकलन कर रहे हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोग चर्चा कर रहे हैं कि कौन जीतेगा और कौन हारेगा। मोबाइल और सोशल मीडिया के जरिए वोटिंग ट्रेंड्स की जानकारी ली जा रही है। चुनाव परिणाम कल दोपहर तक स्पष्ट होने की संभावना है।
किशनगंज । एक प्रतिनिधि विधानसभा चुनाव का मतदान समाप्त होते ही चुनाव रेस में रहे उम्मीदवारों के समर्थक अपने पक्ष में पड़े मतदान के जाेड़-घटाव में जुट गए। ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल, चौक-चौराहा व चाय पान की दुकानों में तो शहरी क्षेत्रों में मॉर्निंग वॉक व चौक-चौराहा , नाइ की दुकान व चाय पान की दुकानों से लेकर विभिन्न जगहाें पर सिर्फ चुनाव परिणाम की ही चर्चा हाेती रही है। सभी अपने-अपने तरीके से यह आकलन करने में लगे हुए हैं, कि काैन जीतेगा और काैन हारेगा। किस -किस किस ब्लॉक के कौन पंचायत में किस उम्मीदवार ज्यादा वोट मिला है, मतदान के दौरान किसके पक्ष में मतदाताओं का झुकाव रहा सभी इसका आंकलन करने में लगे हुए हैं।
उसके अलावा मोबाइल फोन से कॉल कर या सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम, फेसबुक, आदि से क्षेत्र के अन्य जगहों के वोट की जानकारी ले रहे हैं।वही पार्टी कार्यकर्ता व उम्मीदवार का समर्थक पंचायतवार मतदान का विश्लेषण कर डाले गए वोट के गुणा-गणित कर जोड़-घटाव के आधार पर चुनाव परिणाम का आंकलन कर कार्यकर्ता एवं समर्थकों को समझते हुए अपने जीत का दावा कर रहे हैं। कार्यकर्ता व समर्थक अपने दावे का आधार भी बता रहे हैं कि किस प्रकार से उनकी जीत सुनिश्चित है,हालांकि चुनाव परिणाम के लिए ज्यादा इंतजार नही करना पड़ेगा। कल दोपहर तक चुनाव परिणाम का रुझान लगभग स्पस्ट हो जाएगा कि किसखेमे में जीत का सेहरा सजेगा और किस खेमे को हार का सामना करना पड़ेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




