Bhagalpur News: किशनगंज : शहर में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान
Bhagalpur News: किशनगंज । संवाददाता शहर में नगर परिषद टीम के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया

Bhagalpur News: किशनगंज । संवाददाता शहर में नगर परिषद टीम के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत पहले दिन सोमवार को किशनगंज शहरी क्षेत्र के रमजान ब्रिज और पश्चिमपाली के पास से की गई। एसडीएम अनिकेत कुमार व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार अतिक्रमण स्थल पहुंचे।इस दौरान सदर थाना की पुलिस भी मौजूद रही।पहले दिन नगर परिषद के द्वारा रमजान ब्रिज से इमली गोला चौक तक अतिक्रमित दुकानों को हटाया गया।मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती के साथ अवैध रूप से अतिक्रमित जमीन को खाली करवाया जा था था। सड़क के दोनों किनारे स्थित अतिक्रमण को सख्त हिदायत देते हुए हटवाए जाने की प्रक्रिया चल रही थी।इस
दौरान अनाधिकृत रूप से दुकान के बाहर अतिक्रमण करने वाले कुछ दुकान संचालकों को कड़ी हिदायत भी दी गई। अतिक्रमण अभियान में लगे अधिकारी ने अतिक्रमण करने वालों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है की दोबारा अतिक्रमण करने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शहर को स्वच्छ , सुंदर बनाने व शहरवासियों को जाम की समस्या से निजाद दिलाने के लिए अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जा रहा है।पहले दिन रमजान ब्रिज से इमली गोला चौक तक अभियान चलाया गया।यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


