Bhagalpur News: किशनगंज : जिला समन्वय समिति की साप्ताहिक बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का डीएम ने दिया निर्देश

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: किशनगंज से अवधेश झा की रिपोर्ट किशनगंज, निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की

Bhagalpur News: किशनगंज : जिला समन्वय समिति की साप्ताहिक बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का डीएम ने दिया निर्देश

Bhagalpur News: किशनगंज से अवधेश झा की रिपोर्ट किशनगंज, निज संवाददाता।

लंबित मामलों की समीक्षा

जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला समन्वय समिति की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित मामलों, आवेदनों एवं पत्रों के निष्पादन की स्थिति की विभागवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा अनावश्यक रूप से किसी भी मामले को लंबित न रखा जाए।बैठक में विशेष रूप से सीडब्ल्यूजेसी, एमजेसी एवं नीलाम पत्रवाद से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इन मामलों में आवश्यक कार्रवाई करते हुए लंबित पत्रों एवं वादों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।

आवेदनों और विभागीय कार्यों पर निर्देश

इसके अतिरिक्त एसी-डीसी बिलों के यथाशीघ्र समायोजन करने , सीएम डैशबोर्ड, जिला पदाधिकारी जनता दरबार, आरटीपीएस, सीपीग्राम, पीएमओ पोर्टल तथा विधानसभा सचिवालय से प्राप्त आवेदनों एवं पत्रों की भी समीक्षा की गई।

डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।

समीक्षा के क्रम में राजस्व, डीआरडीए, पंचायती राज, स्थापना, नजारत, निर्वाचन, विधि शाखा, आपूर्ति, सामान्य शाखा, शिक्षा, स्वास्थ्य, भू-अर्जन एवं सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य शाखाओं एवं विभागों से संबंधित लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई।उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभाग, शाखा से संबंधित लंबित मामलों की नियमित रूप से समीक्षा करते हुए यथा शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से संबंधित आवेदनों एवं शिकायतों के निपटारे में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय-सीमा भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों और निर्माण कार्यों के निर्देश

निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलांतर्गत सभी विद्यालयों, सभी स्वास्थ्य केंद्रों का रंग रोगन, साफ-सफाई दिवाली पूर्व हर हाल में करना सुनिश्चित करेंगे ।

संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, एससी-एसटी महिला छात्रावास निर्माण, पिछड़ा, अति पिछड़ा स्कूल निर्माण, सीएनजी, पीएनजी सब स्टेशन अधिष्ठापन हेतु भूमि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे ।

योजनाओं और कार्यालयों के लिए निर्देश

डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि जिलांतर्गत मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना से आच्छादित शत प्रतिशत लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण शीघ्र सुनिश्चित करेंगे ।

सभी कार्यालय प्रधान को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के निर्देशानुसार अनुपयोगी बैंक खाते को हर हाल में अविलंब रूप से बंद करना सुनिश्चित करेंगे ।

जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी सरकारी मदरसों में एमडीएम का नियमित संचालन हर हाल में सुनिश्चित करेंगे ।

डीपीओ आईसीडीएस को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों में आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किसी हालत में न करें, पोषण क्षेत्रों के भवनहीन आंगनबाड़ी केंद्रों का शिफ्टिंग नजदीकी किसी भी सरकारी भवनों में सुनिश्चित करेंगे । इस अवसर पर उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन ,अपर समाहर्ता विभागीय जांच , जिला पंचायती राज पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला योजना पदाधिकारी सहित संबंधित विभाग यथा शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, भवन निर्माण आदि के पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।

फोटो 12 अक्टूबर केगंज बैठक में मौजूद अधिकारी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦जिला समन्वय समिति की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता किसने की?−
बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: किशनगंज : जिला समन्वय समिति की साप्ताहिक बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का डीएम ने दिया निर्देश