Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsKishanganj District Achieves First Rank in Bihar on U-WIN Portal

किशनगंज: यू-विन पोर्टल पर माह अगस्त में किशनगंज जिला सूबे प्रथम स्थान पर बनाया जगह

संक्षेप: किशनगंज जिला स्वास्थ्य विभाग ने यू-विन पोर्टल पर अगस्त माह में पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग के लिए गर्व का विषय है। नियमित टीकाकरण की डिजिटल ट्रैकिंग और...

Sun, 7 Sep 2025 05:52 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on
किशनगंज: यू-विन पोर्टल पर  माह अगस्त में किशनगंज जिला  सूबे प्रथम स्थान पर बनाया जगह

किशनगंज । एक प्रतिनिधि किशनगंज जिला स्वास्थ्य विभाग निरंतर राज्य स्तर पर उपलब्धियां बटोरने ने कामयाब हो रही है इसी क्रम में यू-विन पोर्टल पर किशनगंज जिला माह अगस्त राज्य रैंक में प्रथम स्थान पर पर जगह बनाया है।इस उपलब्धि के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग में उत्साह का माहौल है।इस उपलब्धि पर हर्ष वयाप्त करते हुए कहा कि अगस्त माह में वी-विन पोर्टल पर पूरे बिहार में किशनगंज को नम्बर-1 जिला घोषित किया गया है। यह सफलता स्वास्थ्य विभाग के लिए ही नही बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। इस उपलब्धि से यह साबित हुआ है कि योजनाबद्ध रणनीति, तकनीकी सहयोग और जमीनी स्तर पर किए गए अथक प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।उन्होंने

कहा कि नियमित टीकाकरण के महत्त्व को देखते हुए केंद्र सरकार ने यू-विन पोर्टल की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से टीकाकरण की डिजिटल ट्रैकिंग, रियल टाइम मॉनिटरिंग और वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाती है। यह तकनीक टीकाकरण की पारदर्शिता, गुणवत्ता और कवरेज बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है।कहा किनियमित टीकाकरण को वैश्विक स्तर पर लोक स्वास्थ्य का सबसे मजबूत आधार माना जाता है। यह शिशुओं और गर्भवती महिलाओं को डिप्थीरिया, टेटनस, मीज़ल्स, पोलियो जैसी 12 से अधिक गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। समय पर दिया गया टीका न केवल मृत्यु दर को घटाता है बल्कि समाज में स्वस्थ पीढ़ी की नींव भी रखता है।