किशनगंज : कदाचारमुक्त संचालित हो रही है मैट्रिक की परीक्षा
किशनगंज में मंगलवार से मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो गई है। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त रही। एसडीएम अनिकेत कुमार ने कहा कि परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। 20 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें कई छात्र एक घंटे पहले ही पहुंच गए थे।

किशनगंज, संवाददाता। मैट्रिक की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई।पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संचालित हो रही है। एसडीएम अनिकेत कुमार ने बताया कि पहले दिन मैट्रिक की परीक्षा कदाचारमुक्त संचालित हो रही है। लगातार परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया जा रहा है।परीक्षा 20 केंद्रों में संचालित की जा रही है। पहली पाली की परीक्षा 9 बजकर 30 मिनट निर्धारित थी। कई परीक्षार्थी पहले दिन की परीक्षा को लेकर एक घंटा पहले ही केंद्र पहुंचने लगे थे।केंद्रों के बाहर लगे सिटिंग पेपर में अपना रोल नंबर देखकर परीक्षार्थी कमरे तलाश रहे थे।केंद्र के बाहर जांच के बाद ही किसी भी परीक्षार्थी को अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



