किशनगंज : बकरीद पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर सुरक्षा कड़ी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज । जिले में बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को

किशनगंज : बकरीद पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर सुरक्षा कड़ी

किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज । जिले में बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता या कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए जिलेभर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रशासन की ओर से 20 से अधिक संवेदनशील इलाकों सहित करीब 290 प्रमुख स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है।एसपी संतोष कुमार ने बताया कि पर्व को लेकर सभी थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी ।

संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है । प्रशासन की ओर से जिले के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। इसके अलावा ड्रोन कैमरों की सहायता से भी निगरानी की व्यवस्था की गई है। खासकर संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन के जरिए भीड़ और गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके।सोशल मीडिया पर रहेगी निगरानी : सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की विशेष नजर बनी हुई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट, भड़काऊ संदेश, अफवाह या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए साइबर सेल और पुलिस की विशेष टीम लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मॉनिटरिंग कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी को साझा न करें और अफवाहों से बचें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur Newsकिशनगंज : बकरीद पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर सुरक्षा कड़ी