किशनगंज : किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन
किशनगंज से राकेश कुमार की रिपोर्ट पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, किशनगंज द्वारा

किशनगंज से राकेश कुमार की रिपोर्ट पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, किशनगंज द्वारा पोठिया प्रखंड के आमबाड़ी, बुधरा पंचायत में 97 वीं किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन किया गयाI इस कार्यक्रम की आयोजिका डॉ. आकृति अन्ना ने बताया कि किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गयाI इसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्या से अवगत होकर उसके निराकरण का प्रयास करना हैI इस दौरान लगभग 30 पशुपालक परिवारों से उनके द्वार पर संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों एवं पशुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं वैज्ञानिक पशुपालन की तकनीक के बारे में जानकारी दी गईI
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


