Bhagalpur News: खगड़िया: अस्पताल में प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत
Bhagalpur News: कुणाल कुमार की रिपोर्ट : सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत

Bhagalpur News: कुणाल कुमार की रिपोर्ट : सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलवारा गांव निवासी विकास कुमार की पत्नी रिमझिम कुमारी के रूप में हुई है। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार रिमझिम कुमारी को प्रसव के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद नवजात पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन इलाज के दौरान प्रसूता की हालत अचानक बिगड़ गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि अत्यधिक रक्तस्राव (ब्लीडिंग) होने के कारण उनकी मौत हो गई।
शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। इधर सदर अस्पताल प्रबंधक प्रणव कुमार ने बताया कि अत्यधिक रक्तस्राव के कारण प्रसूता की मौत हुई है।


