खगड़िया: खगड़िया के मृणाल ने राज्य में पाया 10वीं रैंक
Mar 29, 2026 05:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
खगड़िया जिले के मृणाल किशोर सिंह ने 481 अंक लाकर राज्य में 10वां रैंक प्राप्त किया है। यह सफलता ग्रामीण परिवेश से आने वाले मृणाल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। वह गणित में इंटर की पढ़ाई करना चाहते हैं और आईएएस बनकर समाज सेवा करने का सपना देखते हैं।

खगड़िया। खगड़िया जिले की प्रतिभा ने फिर सूबे में टॉप टेन में जगह बनाकर जिले का नाम किया है। ग्रामीण प्रतिभा का कमाल दिखा है। जिले के अलौली प्रखंड अंतगत आदर्श हाईस्कूल बहादुरपुर के छात्र मृणाल किशोर सिंह 481 अंक लाकर स्टेट रैंकिंग में 10 वां रैंक पाया है। मृणाल सोनिहार ग्रामीण परिवेश से निकलकर राज्य में टॉप टेन में आया है। मृणाल गणित विषय से इंटर की पढ़ाई करना चाहता है। आगे आईएएस बनकर समाजसेवा करने का सपना रखता है। मृणाल के पिता लोहा सिंह बहादुरपुर पंचायत के मुखिया हैं। वही मां सुदामा देवी गृहिणी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


