खगड़िया : शहर के राजेंद्रनगर डीएवी रोड का दानवीर श्याम लाल मार्ग और मुर्गियासचक रोड का डॉ. एपीजे. अब्दुल कलाम पथ

Feb 23, 2026 05:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

खगड़िया। नगर संवाददाता शहर की दो प्रमुख सड़कों का नामकरण कर एक ऐतिहासिक और

खगड़िया : शहर के राजेंद्रनगर डीएवी रोड का दानवीर श्याम लाल मार्ग और मुर्गियासचक रोड का डॉ. एपीजे. अब्दुल कलाम पथ

खगड़िया। नगर संवाददाता शहर की दो प्रमुख सड़कों का नामकरण कर एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय लिया गया है। खगड़िया नगर परिषद सभापति अर्चना कुमारी ने सोमवार को कहा कि उनकी पहल और नेतृत्व में डीएवी रोड का नाम अब दानवीर श्याम लाल मार्ग तथा मुर्गियासचक रोड का नाम अब डॉ. एपीजे.अब्दुल कलाम पथ के रूप में नया नामकरण किया गया। उन्होंने कहा कि यह केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि समाज के प्रेरणास्रोत महान व्यक्तित्वों को सम्मान देने और नई पीढ़ी को सही दिशा दिखाने की पहल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर की पहचान केवल भवनों और सड़कों से नहीं, बल्कि उन आदर्शों से बनती है जिनसे समाज प्रेरणा लेता है।

दानवीर श्याम लाल ने अपने जीवन में सेवा, परोपकार और सामाजिक समर्पण की जो मिसाल पेश की, उसे सम्मान देने के उद्देश्य से यह मार्ग उनके नाम समर्पित किया गया है। वहीं भारत रत्न डॉ. एपीजे. अब्दुल कलाम, जिन्होंने देश को वैज्ञानिक दृष्टि, राष्ट्रप्रेम और युवाओं के सपनों को पंख देने का संदेश दिया, उनके नाम पर सड़क का नामकरण शहर के युवाओं को निरंतर प्रेरित करेगा। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा हमारा उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि शहर की सांस्कृतिक और नैतिक पहचान को भी मजबूत करना है। महान व्यक्तित्वों के नाम पर सड़कों का नामकरण युवाओं को प्रेरणा देता है और समाज को अपने आदर्शों की याद दिलाता है। नगर परिषद खगड़िया इस दिशा में आगे भी सकारात्मक पहल करती रहेगी। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व भी नगर सभापति अर्चना कुमारी के नेतृत्व में मिल रोड का नामकरण महाराजा अग्रसेन मार्ग किया गया था। लगातार हो रहे इन निर्णयों से स्पष्ट है कि उनके नेतृत्व में नगर परिषद खगड़िया विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक चेतना और ऐतिहासिक विरासत को भी समान महत्व दे रही है। शहरवासियों ने नगर सभापति की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे निर्णय शहर को नई पहचान देते हैं और समाज में गर्व की भावना उत्पन्न करते हैं। कुल मिलाकर नगर सभापति के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय खगड़िया को एक नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है, जो विकास और आदर्शों के समन्वय का सशक्त उदाहरण बताया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।