ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरVIDEO: अवैध संबंध के चलते विवाहिता की हत्या, नाव पर हाथ और पैर बंधा मिला शव

VIDEO: अवैध संबंध के चलते विवाहिता की हत्या, नाव पर हाथ और पैर बंधा मिला शव

खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र के नवादा घाट पर बुधवार की सुबह एक नाव पर विवाहिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। महिला का हाथ-पैर सीमेंट के एक पोल से बंधा था और शरीर पर जगह-जगह जख्म के निशान...

VIDEO: अवैध संबंध के चलते विवाहिता की हत्या, नाव पर हाथ और पैर बंधा मिला शव
चौथम (खगड़िया) एक प्रतिनिधि।Wed, 17 Jul 2019 03:43 PM
ऐप पर पढ़ें

खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र के नवादा घाट पर बुधवार की सुबह एक नाव पर विवाहिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। महिला का हाथ-पैर सीमेंट के एक पोल से बंधा था और शरीर पर जगह-जगह जख्म के निशान थे। मृतका की पहचान नवादा गांव निवासी मिथुन कुमार साह की पत्नी आरती कुमारी के रूप में हुई है। हत्या के पीछे पति के अवैध संबंध को कारण बताया जा रहा है।
इधर सूचना मिलते ही चौथम थाना पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

इधर सूचना मिलते ही चौथम थाना पुलिस नवादा घाट पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। आशंका है कि मंगलवार रात ही विवाहिता आरती की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए नदी में फेंकने की साजिश थी। इसलिए शव को सीमेंट के बने खंभे में बांधकर नाव पर रखा गया था। ताकि शव को नदी में डुबाया जा सके। लेकिन किसी कारणवश शव को नाव पर ही छोड़कर भाग गये। 

इधर सूचना मिलने पर चौथम थानाध्यक्ष संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे थे। बताया गया कि  महिला के पति का बगल के महिला से ही अवैध संबंध था। जिसका आरती हमेशा विरोध करती थी। घटना के बाद से मृतका के ससुराल वाले फरार बताये गए हैं।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है। मृतका के परिजनों को सूचना दी गई है। आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें