ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरखगड़िया : राज्यस्तरीय अंडर 15 शतरंज प्रतियोगिता में माधव को छठा स्थान

खगड़िया : राज्यस्तरीय अंडर 15 शतरंज प्रतियोगिता में माधव को छठा स्थान

खगड़िया, एक प्रतिनिधि। ऑल बिहार चेस एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त चंपारण चेस एकेडमी के...

खगड़िया : राज्यस्तरीय अंडर 15 शतरंज प्रतियोगिता में माधव को छठा स्थान
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,भागलपुरMon, 25 Sep 2023 06:01 PM
ऐप पर पढ़ें

खगड़िया, एक प्रतिनिधि। ऑल बिहार चेस एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त चंपारण चेस एकेडमी के द्वारा बेतिया में 22 से 24 सितंबर तक आयोजित अंडर 15 बालक व बालिका राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी माधव कुमार यशवंत ने छठा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में चयनित प्रथम चार बालक व चार बालिका को नेशनल खेलने के लिए भेजा जाता है। इस प्रतियोगिता में अपने खगड़िया के भी पांचबालक व एक बालिका खेल रहीं थीं। विभिन्न जिला से आये हुए 85 बालक खिलाड़ियों में खगड़िया के प्रतिभावान अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी माधव कुमार यशवंत ने कुल सात राउंड मैच खेलकर साढ़े पांच अंक प्राप्त कर प्रतियोगिता में छठा स्थान पाया। कम वुकहोल्स होने के कारण चौथे स्थान पर जाने से चूककर नेशनल खेलने से वंचित रह गए। छठा स्थान आने पर आयोजक के द्वारा माधव को प्रमाण पत्र, मैडल और पांच सौ रुपये नगद देकर सम्मानित किया गया। वही रुद्रवीर सिंह 12 वां स्थान, आयुष कुमार को 20 वां, मानव कुमार को 24 वां, विनित विनायक को 42 वां स्थान मीला। बालिका वर्ग में अनुष्का कुमारी की स्तिथि सामान्य रही। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त व खगड़िया जिला के शतरंज प्रेमियों ने कहा कि जिले के शतरंज खिलाड़ियों को और भी मेहनत की आवश्यकता है। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की, उपाध्यक्ष विवेक भगत, कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पौद्दार, संयुक्त सचिव कामरेड संजय कुमार, अमित कुमार छोटु, सदस्य संजय जायसवाल, अनुज कुमार ने संयुक्त रुप से कहा कि खिलाड़ीयो के खेल में निखार लाने के लिए अकादमी का प्रयास जारी रहेगा। बहुत जल्द निःशुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन जिले में किया जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े