Bhagalpur News: कटिहार : बाढ़ का पानी से आवागमन बाधित होने पर अंचल की ओर से सात नाव का परिचालन आरंभ
Bhagalpur News: प्राणपुर, संवाद सूत्र गंगा का बाढ़ पानी प्राणपुर प्रखंड के छह पंचायतों में प्रवेश

Bhagalpur News: प्राणपुर, संवाद सूत्र गंगा का बाढ़ पानी प्राणपुर प्रखंड के छह पंचायतों में प्रवेश करने से दर्जनों स्थानों पर आवागमन बाधित हो गया है।अंचलाधिकारी इस्माइल अंसारी ने आवागमन बाधित स्थलों पर नाव का परिचालन आरंभ किया। उन्होंने बताया कि सहजा पंचायत के वार्ड संख्या 15,14 एवं 13 केहुनियां पंचायत के वार्ड संख्या 7 एंव 14 उत्तरी लालगंज के वार्ड संख्या 3 तथा दक्षिणी लालगंज पंचायत के वार्ड संख्या 14 में नाव परिचालन उपलब्ध करा दिया गया है। संबंधित पंचायत के कर्मचारियों द्वारा बाढ़ का सर्वे किया जा रहा है। गंगा का बाढ़ पानी प्राणपुर प्रखंड के सहजा,केहुनियां,केवाला, उत्तरी लालगंज, दक्षिणी लालगंज एवं गौरीपुर पंचायत में कहर ढा रहा है।
प्राथमिक विद्यालय केशवपुर के प्रांगण में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। किसानों का लहलहाते अगहनी धान डूब जाने से किसानों के बीच मायुसी छा गई है।


