कसवा खेरही ने कप पर जमाया कब्जा
शाहकुंड। प्रखंड के दासपुर पंचायत अंतर्गत रामपुरडीह मैदान पर चल रहे मां चण्डिके टेनिस बॉल

प्रखंड के दासपुर पंचायत अंतर्गत रामपुरडीह मैदान पर चल रहे मां चण्डिके टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल कसवा खेरही ने जीत लिया। इस टीम ने कजरैली की टीम को 41 रन से हराकर फाइनल कप पर कब्जा जमा लिया। टॉस जीतकर कजरैली ने गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कसवा खेरही की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाई। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी कजरैली की टीम ने सात विकेट खोकर 16 ओवर में सिर्फ 211 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच का खिताब कसवा खेरही की टीम के रिंटू को दिया गया।
जिन्होंने 30 गेंद में 82 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जबकि मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार कसवा खेरही टीम के कन्हैया को दिया गया। जिन्होंने टूर्नामेंट में 100 रन बनाए, वहीं गेंदबाजी में नौ विकेट झटके। बेस्ट बल्लेबाज का खिताब दासपुर टीम के आदित्य झा को दिया गया। जिन्होंने एक मैच में 100 रन की शतकीय पारी खेली थी। बेस्ट गेंदबाज का खिताब कसवा खेरही टीम के कन्हैया को दिया गया। जिन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी टूर्नामेंट में करते हुए नौ विकेट लिए। अंपायर की भूमिका में नीरज कुमार व अंजनी मिश्रा थे। स्कोरर के रूप में अनिकेत, निगम व सन्नी थे। विजेता टीम को पुरस्कार मुखिया संजय चौधरी, रघुनंदन ठाकुर, श्रीनिवास साह, राजीव कुमार सहित अन्य अतिथियों द्वारा दिया गया। मौके पर हिमांशु कुमार, हीरा ठाकुर, करण कुमार, शंकर सुमन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




