बांका : भरतशिला पंचायत में मां काली मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Oct 13, 2025 06:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
बांका के भरतशिला पंचायत स्थित प्राचीन मां काली मंदिर में कार्तिक मास के अवसर पर पूजा-अर्चना की धूम है। राजा बुंदेला महाराज द्वारा स्थापित इस मंदिर में हर वर्ष विशेष पूजा होती है। दीपावली को लेकर...

बांका। भरतशिला पंचायत स्थित प्राचीन मां काली मंदिर में कार्तिक मास के अवसर पर पूजा-अर्चना की धूम मची है। बताया जाता है कि इस मंदिर की स्थापना सैकड़ों वर्ष पूर्व राजा बुंदेला महाराज ने की थी। हर वर्ष कार्तिक मास में यहां विधिवत प्रतिमा निर्माण कर विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। दीपावली को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। मंदिर परिसर में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और भक्ति में लीन होकर मां काली की आराधना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मंदिर के संरक्षण और सौंदर्यीकरण की भी मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




