मॉडल स्कूल के शिक्षकों के चयन को लेकर गाइडलाइन जारी
बिहार सरकार ने सात निश्चय-तीन के तहत राज्य के सभी 534 प्रखंड समेत भागलपुर के 16 प्रखंडों में एक-एक मॉडल विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं।

भागलपुर । बिहार सरकार ने सात निश्चय-तीन के तहत राज्य के सभी 534 प्रखंड समेत भागलपुर के 16 प्रखंडों में एक-एक मॉडल विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। इन मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग ने मानक संचालन प्रक्रिया जारी कर दी है। इसके तहत संबंधित जिले में कार्यरत नियमित या विशिष्ट शिक्षक ही आवेदन कर सकेंगे। आवेदक की आयु 31 मार्च 2026 तक अधिकतम 50 वर्ष निर्धारित की गई है और कम से कम दो वर्षों की निरंतर सेवा अनिवार्य होगी। शिक्षकों का चयन 100 अंकों के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक शिक्षकों ने ई शिक्षाकोष पोर्टल पर आवेदन किया है।
आवेदनों की जांच 20 अप्रैल तक होगी। साक्षात्कार 21 से 25 अप्रैल के बीच होंगे। जबकि अंतिम चयन सूची 30 अप्रैल को जारी की जाएगी। प्रत्येक मॉडल स्कूल में कक्षा 9-10 के लिए अधिकतम आठ और कक्षा 11-12 के लिए 16 शिक्षकों की नियुक्ति होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


