ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरकजरैली: चौपारण बहियार से महिला का सिर कटा शव मिला

कजरैली: चौपारण बहियार से महिला का सिर कटा शव मिला

कजरैली थाना क्षेत्र की गौराचौकी पंचायत के बेलसिरा के चौपारण बहियार से मंगलवार को एक महिला का शव मिला। शव को बड़की नदी के गड्ढे में ताड के पत्ते व घास-फूस से ढककर रखा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया...

कजरैली: चौपारण बहियार से महिला का सिर कटा शव मिला
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरWed, 28 Oct 2020 03:23 AM
ऐप पर पढ़ें

कजरैली थाना क्षेत्र की गौराचौकी पंचायत के बेलसिरा के चौपारण बहियार से मंगलवार को एक महिला का शव मिला। शव को बड़की नदी के गड्ढे में ताड के पत्ते व घास-फूस से ढककर रखा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि शव करीब पांच-छह दिन पुराना लग रहा है। शव को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि महिला की उम्र करीब 30 साल लगती है। उसकी पहचान अबतक नहीं हो पायी है।

महिला का सिर व एक हाथ गायब था तथा पेट में धारदार हथियार घोंपने के निशान हैं। शव कई दिन पुराना होने से गल जाने और जानवरों द्वारा खाये जाने की आशंका जतायी गयी है। चौपारण बहियार व उसके इलाके का बगीचा सुनसान है। थानाप्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें