Bhagalpur News: लखीसराय: कजरा में दुर्गा पूजा को लेकर बन रहा भव्य पंडाल, पिंक रंग से सजेगा मुख्य बाजार
Bhagalpur News: कजरा में दुर्गा पूजा के लिए भव्य पंडाल बनाया जाएगा, जिसे बंगाल के कारीगर तैयार करेंगे। मुख्य बाजार को गुलाबी रोशनी और सजावट से सजाने की योजना है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और मनोरंजन के विशेष इंतजाम होंगे। बेलभरनी पूजा के दिन डांडिया झांकी के साथ डांडिया नाइट आयोजित होगी। समिति धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए पूजा को यादगार बनाने की तैयारी कर रही है।

Bhagalpur News: कजरा, एक संवाददाता। दुर्गा पूजा को लेकर कजरा में इस बार विशेष तैयारियां की जा रही हैं। कजरा दुर्गा पूजा समिति की ओर से भव्य एवं आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कराया जाएगा। पंडाल को बंगाल के कुशल कारीगर तैयार करेंगे। पंडाल के दोनों प्रवेश द्वार भी आकर्षक बनाए जाएंगे। वहीं, दुर्गा पूजा के अवसर पर कजरा के मुख्य बाजार को गुलाबी रंग की रोशनी और सजावट से सजाने की योजना है। बाजार की प्रत्येक छत को पिंक रंग की सजावट से आकर्षक रूप दिया जाएगा,जिससे पूरे बाजार में उत्सवी माहौल देखने को मिलेगा।पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दर्जनों सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। समिति की ओर से इस बार पूजा को यादगार बनाने के लिए कई विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है।
बेलभरनी पूजा पर डांडिया नाइट
बेलभरनी पूजा के दिन होगी डांडिया नाइट:
इस बार बेलभरनी पूजा के दिन डांडिया झांकी के साथ डांडिया नाइट का भी आयोजन किया जाएगा।इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को मनोरंजन का विशेष अवसर मिलेगा। समिति की योजना है कि पूजा के दौरान धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी लोगों को जोड़ा जाए। इससे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल बनेगा।


