Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsKahalgon Municipal Board Meeting Solar Lights Women Toilets and Housing Payment Decisions
कहलगांव में महिलाओं के लिए बनेंगे पिंक टॉयलेट

कहलगांव में महिलाओं के लिए बनेंगे पिंक टॉयलेट

संक्षेप:

कहलगांव नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय 150 सोलर लाइट

Dec 13, 2025 01:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव नगर पंचायत की सामान्य बोर्ड बैठक शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत पूर्व बैठकों का संपुष्टि से हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। सबसे प्रमुख रूप से 150 सोलर लाइट खरीदने का निर्णय लिया गया। साथ ही महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट और यूरिनल बाजार क्षेत्र में स्थापित करने पर सहमति बनी। प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित लाभुकों का भुगतान शीघ्र कराने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा कहलगांव हाट का सैरात नगर पंचायत को हस्तांतरित कराने हेतु जिलाधिकारी एवं प्रमंडलीय आयुक्त को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फुटकर विक्रेताओं के लिए वेंडिंग जोन तय करने और रिपोर्ट जिला कार्यालय को भेजकर निर्माण कराने पर बोर्ड सहमत हुआ। वहीं बुडको के कार्यों में गुणवत्ताहीनता को लेकर कार्यपालक अभियंता को पत्र भेजकर तत्काल-प्रभाव से रोकने का प्रस्ताव पारित किया गया। मछली मंडी के जीर्णोद्धार, पेयजल व शौचालय व्यवस्था में सुधार करने का भी निर्णय लिया गया। एसएसवी कॉलेज परिसर में सीढ़ी, सड़क, कमरा एवं मंच निर्माण कार्य कराने पर चर्चा हुई। वार्ड संख्या एक स्थित श्मशान घाट में घाट राजा की मनमानी को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र लिखने तथा घाट किनारे सीढ़ी निर्माण का भी निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त शहर में पांच स्थलों पर हाई मास्ट लाइट लगाने पर सहमति बनी। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार, नपं उपाध्यक्ष रेखा कुमारी, तथा सभी वार्ड पार्षद एवं नगर पंचायत कर्मी उपस्थित रहे।