Bhagalpur News: नाव दुर्घटना व डूबने से बचाव की दी जानकारी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: कहलगांव स्थित मध्य विद्यालय कुलकुलिया सैतपुरा में शनिवार को सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत बच्चों को नाव दुर्घटनाओं और डूबने से बचाने के उपायों पर जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को जल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और आपात स्थितियों में सुरक्षित सहायता के तरीकों से अवगत कराना था।

Bhagalpur News: नाव दुर्घटना व डूबने से बचाव की दी जानकारी

Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। मध्य विद्यालय कुलकुलिया सैतपुरा कहलगांव में शनिवार को सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत बच्चों को नाव दुर्घटना एवं पानी में डूबने से बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को जल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और आपात स्थिति में सुरक्षित तरीके से सहायता करने के उपायों से अवगत कराना था। शिक्षकों ने बताया कि नाव दुर्घटना के प्रमुख कारणों में क्षमता से अधिक सवारी, खराब मौसम में नाव चलाना, सुरक्षा उपकरणों का अभाव, नाविक की लापरवाही और यात्रियों की असावधानी शामिल हैं। बच्चों को लाइफ जैकेट पहनने, नाव में उपलब्ध रस्सी व लाइफ रिंग जैसे सुरक्षा उपकरणों के उपयोग तथा नाव में खड़े होकर उसे हिलाने-डुलाने से बचने की सलाह दी गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: नाव दुर्घटना व डूबने से बचाव की दी जानकारी