इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में केंद्रीय विद्यालय, डीएवी एवं सेंट जोसफ के विद्यार्थियों ने लहराया परचम,
कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट

कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय में कई विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त किए हैं।
केंद्रीय विद्यालय के परिणाम
केंद्रीय विद्यालय के विज्ञान संकाय में कुल 50 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें कोमल कुमारी ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कहलगांव के तीनों विद्यालयों में सर्वाधिक अंक हासिल किया। इसके अलावा आश्रय कश्यप को 87 प्रतिशत, अनन्या को 86.2 प्रतिशत, तृप्ति को 84.6 प्रतिशत तथा अंकित राज को 82.6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए।
कला संकाय के परिणाम
कला संकाय में प्रीति कुमारी एवं वंशवीर ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं श्रुति कुमारी को 91.4 प्रतिशत, मेघा वागीश को 88.6 प्रतिशत तथा मानवी कुमारी, काजल कुमारी एवं श्रुति कुमारी को 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए।
डीएवी पब्लिक स्कूल के परिणाम
डीएवी पब्लिक स्कूल के विज्ञान संकाय में कुल 50 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। विभांशु विश्वकर्मा ने 87.8 प्रतिशत, हिमांशु कुमार ने 87.4 प्रतिशत, कृष ने 86.4 प्रतिशत, नुकूंज कुमार यादव ने 85.6 प्रतिशत, अदिति सिंह ने 82.8 प्रतिशत तथा कृष्ण मुरारी जायसवाल ने 80.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
वाणिज्य संकाय के परिणाम
वाणिज्य संकाय में शिवम कुमार ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे शिवम कुमार को 86.4 प्रतिशत, यश राज को 83.8 प्रतिशत, शिवांगी कुमारी को 81.8 प्रतिशत, आयुषी सिंह को 81.2 प्रतिशत तथा अदिति सोनी एवं मोअज्जम अली को 81 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए।
सेंट जोसफ स्कूल के परिणाम
सेंट जोसफ स्कूल, दीप्तिनगर के विज्ञान संकाय में कुल 105 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। आनंद राज गुप्ता ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा तिशा मारोदिया को 85.6 प्रतिशत, शिबानी साहा को 85.4 प्रतिशत, ऋषभ राज को 85.2 प्रतिशत तथा आर्या मिश्रा को 84 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


