कहलगांव नपं के होल्डिंग टैक्स में होगी वृद्धि

कहलगांव नपं के होल्डिंग टैक्स में होगी वृद्धि

संक्षेप:

कहलगांव नपं की सामान्य बोर्ड की बैठक में लिया फैसला श्मशान घाट में घाट राजा

Sep 12, 2025 04:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

कहलगांव नगर पंचायत कहलगांव की सामान्य बोर्ड की बैठक गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सबसे पहले पूर्व के बैठकों की संपुष्टि की गई। जिसमें एनजीओ के सफाई कर्मी का महंगाई भत्ता, सीमेंटेड बेंच, वाटर एटीएम, डिजिटल डिस्पले, ग्लो साईनेज बोर्ड, योग विद्यालय में बोरिंग एवं पानी टंकी, गौशाला संरक्षण हेतु गौशाला स्थापना के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार ने बताया कि कहलगांव नगर पंचायत में एक अप्रैल 2026 से होल्डिंग टैक्स में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। कहलगांव श्मशान घाट में घाट राजा के द्वारा मनमानी शुल्क वसूले जाने को लेकर घाट राजा का शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि जनता के द्वारा वरीय पदाधिकारी पटना को शिकायत की गई थी। पटना के पत्र के आलोक में घाट राजा के शुल्क को निर्धारित किया गया। बस स्टैंड के शौचालय का जीर्णोद्धार करने का निर्णय लिया गया। वहीं श्मशान घाट में लकड़ी विक्रेता के द्वारा लकड़ी की कीमत मनमाने ढंग से वसूली जाती है। लकड़ी के रसीद के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। जिसको लेकर निर्णय लिया गया कि लकड़ी डिपो संचालक के ट्रेड लाइसेंस का सत्यापन किया जाएगा। निर्धारित बाजार दर पर लकड़ी बेचने, कालाबाजारी पर रोक लगेगी। कहलगांव नगर पंचायत कर्मी मृत्यु सर्टिफिकेट बनाने हेतु स्वयं जाकर लकड़ी वाले से रिपोर्ट लेंगे। जिससे आमलोगों से अतिरिक्त पैसा लकड़ी वाला नहीं ले सकेगा। वहीं वार्ड नंबर 15 के बगीचा में नाला निर्माण का निर्णय लिया गया। बैठक में उपाध्यक्ष रेखा देवी, अक्षय कुमार, आरिफ, योगेन्द्र साहनी, सनोज चौधरी, आजाद, मणिकांत मंडल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।