Bhagalpur News: 84 विद्यालयों में बाल विवाह के खिलाफ दिलाई जाएगी शपथ
Bhagalpur News: 11 जुलाई को कहलगांव अनुमंडल में शक्ति संवाद अभियान अभियान को लेकर हुई बैठक, सभी

Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। बाल विवाह की रोकथाम और बालिकाओं के सशक्तीकरण के उद्देश्य से कहलगांव अनुमंडल प्रशासन 11 जुलाई को शक्ति संवाद अभियान चलाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। अनुमंडल कार्यपालक दंडाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 11 जुलाई को पूर्वाह्न 10:30 से 11:30 बजे तक अनुमंडल के 84 उच्च विद्यालयों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित होगा। इनमें कहलगांव के 34, पीरपैंती के 31 तथा सन्हौला के 19 विद्यालय शामिल हैं। जिला पदाधिकारी कहलगांव के शारदा पाठशाला में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगी।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बाल विवाह निषेध की शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ नाटक, गीत, नृत्य एवं चित्रकला के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाएगी। 9-10 जुलाई को चित्रकला प्रतियोगिता तथा 10 जुलाई को प्रभात फेरी आयोजित होगी। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से छात्राओं को आयरन की गोली दी जाएगी तथा हीमोग्लोबिन की जांच भी की जाएगी। अभियान के तहत 84 महिला पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि बनाया गया है तथा प्रखंड स्तर पर छह सदस्यीय समन्वय टीम गठित की जाएगी। इसके अलावा बीडीओ विवाह कराने वाले पंडित, काजी और मैरिज हॉल संचालकों के साथ बैठक कर आयु सत्यापन सुनिश्चित कराने के लिए बांड भरवाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


