ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरकहलगांव: चौथे दिन भी शहरी जलापूर्ति रही बाधित

कहलगांव: चौथे दिन भी शहरी जलापूर्ति रही बाधित

शहरवासियों को पानी नहीं मिलने से हो रही परेशानी पानी के लिए लोगों को इधर-उधर

कहलगांव: चौथे दिन भी शहरी जलापूर्ति रही बाधित
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,भागलपुरMon, 14 Mar 2022 04:11 AM
ऐप पर पढ़ें

 कहलगांव, संवाद सूत्र। कहलगांव नगर पंचायत द्वारा संचालित पेयजल आपूर्ति  लगातार चौथे दिन भी बाधित रही। सप्लाई का पानी नहीं चलने की वजह से शहर में पानी के लिए हाहाकार मच गया है। पानी के लिए  लोगों को आसपास के वैसे घर जहां बोरिंग है उनके सहारे या गंगा के पानी के सहारे लोगों को अपना काम चलाना पड़ रहा है। मालूम हो कि लगातार कई महीने से सप्लाई का पानी सुचारू रूप से नहीं चल सका है। जिसको लेकर आम नगरवासियों में काफी रोष देखा जा रहा है। जो कभी भी उग्र आन्दोलन का रूप घारण कर सकता है। वहीं इस संबंघ में नगर अध्यक्षक्ष अजय कुमार मंडल ने बताया कि मोटर भागलपुर बनाने के लिए भेजा गया है। जल्द मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति शुरू की जाएगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें