ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरकहलगांव: शाम पांच बजे तक भोजन नहीं मिलने पर हंगामा

कहलगांव: शाम पांच बजे तक भोजन नहीं मिलने पर हंगामा

हाल-क्वारंटाइन सेंटर कासर, पांच बज गया, भोजन मिला है, पेट लहरसर, पांच बज गया, भोजन मिला है, पेट लहरसर, पांच बज गया, भोजन मिला है, पेट...

कहलगांव: शाम पांच बजे तक भोजन नहीं मिलने पर हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरTue, 26 May 2020 01:47 AM
ऐप पर पढ़ें

अधिकारियों की लापरवाही की वजह से क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूरों को नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसका ताजा उदाहरण सोमवार को शहर स्थित गांगूली मध्य विद्यालय क्वारंटाइन सेंटर में देखने को मिला। शाम पांच बजे तक उक्त क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों को भोजन नहीं मिलने के कारण उनलोगों ने काफी हंगामा किया।

सूचना पर विधायक रामविलास पासवान, एएसडीओ शंभू शरण सिंह, बीडीओ विजय कुमार सौरभ , पीजीआरओ तथा उक्त सेंटर के वरीय प्रभारी कहलगांव के अंचलाधिकारी पहुंचे। प्रवासी मजदूरों ने अधिकारियों और विधायक को बताया कि सर, शाम के पांच बज गये हैं लेकिन खाना नहीं मिला है, पेट लहर रहा है। सुबह का नाश्ता दिन के 11 बजे मिला वह भी मुट्ठीभर मक्का का चोकरयुक्त सत्तू जो खाया नहीं गया। मुस्लिम संप्रदाय के भी कई लोग उक्त सेंटर पर थे। शहर के पैठानपुरा के मो फैयाज, कुरमा के मो हासिम, मो सजाबुल आदि ने बताया कि ईद के दिन उनलोगों को सेवई और दूध मिलने की बात तो दूर खाने पर आफत रही। पर्व के दिन भूखे रहना पड़ा।

वहीं दिल्ली से आई पिंकी देवी के साथ एक साल की मासूम बच्ची थी तो दयालपुर गांव की अंजनी देवी जिसके साथ दो मासूम बच्चे थे। दोनों में से किसी के बच्चे को आठ दिनों में एक दिन भी दूध नहीं दिया गया था। इस आशय की शिकायत मिलने पर विधायक रामविलास पासवान ने अपने पैसे से दूध मंगवाये तथा महिलाओं को दिये। अब दूध को गर्म करने की समस्या थी क्योंकि क्वारंटाइन सेंटर पर चूल्हे का कोई बंदोबस्त नहीं है। आखिरकार बाजार भेजकर दूध को गर्म कराया गया। उक्त सेंटर पर 43 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है लेकिन प्रभारी गायब थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें