कहलगांव: विवाहिता की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
विवाहिता के खुदकशी मामले में हत्या का मामला दर्ज, पति गिरफ्तारविवाहिता के खुदकशी मामले में का मामला दर्ज, पतिविवाहिता के खुदकशी मामले में का मामला दर्ज,...
कहलगांव के पैठानपुरा मुहल्ला के वार्ड नंबर एक में विवाहिता द्वारा प्रताड़ना से तंग आकर खुदकशी करने के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर पति ब्रजेश मंडल को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेजा। ब्रजेश के खिलाफ मृतका अंजली देवी के पिता भागलपुर के बरारी मोहल्ला के अशोक मंडल ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया। आरोप लगाया गया है कि दामाद ब्रजेश ससुरालवालों से बरारी में एक कट्ठा जमीन की मांग बतौर अतिरिक्त दहेज अरसे से कर रहा था। ससुर द्वारा जमीन नहीं देने पर दामाद ब्रजेश पत्नी अंजली को बराबर प्रताड़ित करता रहता था। इससे तंग आकर गुरुवार को उसने घर में साड़ी का फंदा लगा ली थी। ससुर द्वारा कांड दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने ब्रजेश को गिरफ्तार कर लिया।