
सहरसा : बालिकाओं के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन
सहरसा में महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा विश्व बाल दिवस के अवसर पर कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बालिकाओं में खेल भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करना था। कार्यक्रम के अंत में विजेता टीमों को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन के लिए उपहार दिए गए।
सहरसा, नगर संवाददाता। 17 से 20 नवम्बर 2025 तक मनाए जा रहे विश्व बाल दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम बिहार द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सोमवार को माध्यमिक राजकीय कन्या विद्यालय, सहरसा में बालिकाओं के बीच कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में खेल भावना, आत्मविश्वास, टीम स्पिरिट तथा नेतृत्व क्षमता का विकास करना था।प्रतियोगिता में विद्यालय की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को खेलों के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के महत्व से भी अवगत कराया गया।महिला

एवं बाल विकास निगम के काजल चौरसिया, जिला परियोजना प्रबंधक ने बताया कि बालिकाओं को प्रोत्साहित करना, उन्हें सुरक्षित और अनुकूल माहौल प्रदान करना तथा खेलों के माध्यम से आत्मबल बढ़ाना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस प्रकार की गतिविधियां बालिका सशक्तिकरण को बढ़ावा देती हैं और उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया सभी प्रतिभागी बालिकाओं को प्रेरित करने के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ लोगोयुक्त टीशर्ट, टोपी एवं बैग जिला परियोजना प्रबंधक एवं हेडमास्टर एवं अन्य शिक्षक के द्वारा पुरुस्कृत किया गया ।कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक, डीएचईएडबलू , केंद्र प्रशासक ओएससी नमीता शंकर, लेखा सहायक ऋचा मिश्रा, रेशमा प्रवीण केस वर्कर , अखिलेश कुमार कम्प्यूटर ज्ञानयुक्त कार्यालय सहायक , संजू पारा लीगल अंशकालिक अधिवक्ता , मोहन कुमार डीईओ , अजय कुमार एमटीएस एवं स्कूल के प्राचार्य सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिका मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




