अररिया: जज ने मां काली का पूजा कर नानू बाबा से लिया आशीर्वाद

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

पटना हाई कोर्ट के जस्टिस संदीप कुमार शनिवार को मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर पहुंचे। उन्होंने पूजा-अर्चना की और नानू बाबा से आशीर्वाद लिया। न्यायमूर्ति ने बाबा खड्गेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक भी किया। उन्होंने बिहार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

अररिया: जज ने मां काली का पूजा कर नानू बाबा से लिया आशीर्वाद

अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट पटना हाई कोर्ट के जस्टिस और अररिया न्याय मंडल के इंस्पेक्टिंग जज संदीप कुमार शनिवार की शाम प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर पहुंचे। इस दौरान मां खड्गेश्वरी महाकाली की पूजा-अर्चना की। न्यायमूर्ति की सुरक्षा में दर्जनों पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। जहां नानू बाबा ने जस्टिस व न्यायालय के दर्जनों जजों को चुनरी व माला पहनाकर आशीर्वाद दिए। मौके पर हेमंत कुमार हीरा द्वारा लिखित पुस्तक नानू बाबा के द्वारा न्यायमूर्ति को भेट दिया। न्यायमूर्ति ने मां खड्गेश्वरी के साथ-साथ बाबा खड्गेश्वरनाथ महादेव का पूजा- अर्चना की। वही न्यायमूर्ति संदीप कुमार ने मां काली का पूजा-अर्चना करने के बाद बाबा खड्श्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक किये।

पटना हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति श्री कुमार ने बताया कि बिहार की सुख समृद्धि के लिए मां खड्गेश्वरी महाकाली का पूजा अर्चना किये। जहां सुरक्षा के दृष्टिकोण से हर एक पहलू पर नजर बनाए हुए थे। हेमंत कुमार हीरा ने बताया कि पूर्व में भी सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस समेत बिहार के चीफ जस्टिस भी मां खड्गेश्वरी महाकाली का पूजा अर्चना करने के लिए पहुंच चुके हैं। मौके पर जिला जज गुंजन पाण्डेय, फैमिली जिला जज अविनाश कुमार2 समेत दर्जनों न्यायालय के पदाधिकारी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।