बांका : नववर्ष व नवरात्र को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल
बांका में हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्र का उल्लास और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु मंदिरों में मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। भजन-कीर्तन और जागरण का आयोजन किया जा रहा है। बाजारों में पूजा सामग्री की भीड़ है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है, और आपसी सौहार्द का उदाहरण देखने को मिल रहा है।

बांका, एक संवाददाता। जिले में हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्र को लेकर हर तरफ उल्लास और भक्ति का माहौल है। मंदिरों और घरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद ले रहे हैं। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और जागरण का आयोजन भी किया जा रहा है। बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी को लेकर भीड़ देखी जा रही है। लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। पुजारियों ने बताया कि यह समय आध्यात्मिक उन्नति का होता है। प्रशासन भी पर्व को लेकर सतर्क है और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।
क्षेत्र में आपसी सौहार्द और भाईचारा का सुंदर उदाहरण देखने को मिल रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


