बांका : शपथ ग्रहण को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

बांका से जितेन्द्र की रिपोर्ट बांका। बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट

बांका : शपथ ग्रहण को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी

बांका से जितेन्द्र की रिपोर्ट बांका। बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर बांका जिले में एनडीए कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाई देकर अपनी खुशी जाहिर की। कई स्थानों पर जश्न का माहौल देखा गया, जहां पटाखे भी फोड़े गए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नई सरकार के गठन से राज्य में विकास को नई गति मिलेगी और जनता की अपेक्षाएं पूरी होंगी। इस मौके पर नेताओं और समर्थकों ने सम्राट चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार जनता के हित में बेहतर निर्णय लेगी और प्रदेश को आगे बढ़ाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।