ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरजोकीहाट उपचुनाव में नहीं दिखा मतदाताओं में उत्साह, 4 बूथों पर वोटिंग का बहिष्कार

जोकीहाट उपचुनाव में नहीं दिखा मतदाताओं में उत्साह, 4 बूथों पर वोटिंग का बहिष्कार

जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव को लेकर लोकसभा उपचुनाव की तरह वोटरों में अधिक उत्साह नहीं दिखा। वहीं प्रखंड की चौकता पंचायत के चार बूथों पर वोटिंग का बहिष्कार किया गया। इससे पहले कई दिनों तक चले प्रचार...

जोकीहाट उपचुनाव में नहीं दिखा मतदाताओं में उत्साह, 4 बूथों पर वोटिंग का बहिष्कार
अररिया। प्रमुख संवाददाताMon, 28 May 2018 09:53 PM
ऐप पर पढ़ें

जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव को लेकर लोकसभा उपचुनाव की तरह वोटरों में अधिक उत्साह नहीं दिखा। वहीं प्रखंड की चौकता पंचायत के चार बूथों पर वोटिंग का बहिष्कार किया गया।

इससे पहले कई दिनों तक चले प्रचार के बाद सोमवार को मतदाताओं की बारी थी। मौसम सुहाना होने के बावजूद निर्धारित समय शाम छह बजे तक 53 प्रतिशत वोटिंग ही हुई। 

वोटरों में उत्साह नहीं दिखा। कुछ बूथों को छोड़कर लगभग सभी पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई थी। मॉक पोल के बाद खराब ईवीएम को बदला गया। वोटिंग के पहले दो घंटे बूथों पर मतदाताओं की भीड़ बहुत कम रही। वहीं कुछ बूथों पर मतदान और सुरक्षा कर्मी ही नजर आ रहे थे। सुबह नौ बजे तक केवल 9 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इसके बाद वोटिंग में रफ्तार आयी, जो दोपहर दो बजे तक बरकरार रहा। इस समय तक 45 प्रतिशत वोटिंग हो गई थी।

हालांकि जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र के पलासी प्रखंड की 11 पंचायत क्षेत्रों में सुबह बूथों पर मतदाताओं की कुछ भीड़ थी। वहीं, जोकीहाट प्रखंड की चौकता पंचायत के चार बूथों 215, 215क, 216 दक्षिण और 216 पश्चिम पर वोटिंग का बहिष्कार किया गया। यहां करीब 3500 वोट हैं। हालांकि जिलाधिकारी के समझने के बाद दोपहर में वोटिंग हुई लेकिन वह नाम मात्र। चारों बूथों को मिलकर केवल 73 वोट ही पड़े। स्थानीय लोग पुल की मांग को लेकर विरोध कर रहे थे।

जोकीहाट प्रखंड के एक दो बूथों पर स्थानीय लोगों के साथ सुरक्षा बल के जवानों की नोकझोंक भी हुई। जोकीहाट में चुनाव कार्य में बाधा डालने को लेकर एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें