अररिया: छोपमारी में चार लाख से अधिक नेपाली व पांच हजार इंडियन करंसी बरामद
सोमवार रात जोगबनी पुलिस और एसएसबी टीम ने इंदिरानगर में छापेमारी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से प्रतिबंधित कोडीन सिरप, ब्राउन शुगर के अवशेष और चोरी के मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने चार लाख नेपाली और भारतीय करंसी भी जब्त की। आरोपी दुर्गानंद यादव को न्यायायिक हिरासत में भेजा गया है।

जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सोमवार की देर रात जोगबनी पुलिस और एसएसबी टीम की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। जोगबनी थाना क्षेत्रके इंदिरानगर में छापेमारी में पुलिस ने सबसे पहले प्रतिबंधित कोडीन सिरप, ब्राउन शुगर के अवशेष सहित बड़ी संख्या में चोरी के मोबाइल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके बाद तलाशी लेने पर चार लाख आठ हजार 170 नेपाली व चार हजार 870 नगद इंडियन करंसी बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक इस कार्रवाई में बोतल प्रतिबंधित कोडीन सिरप बरामद की गई। साथ ही ब्राउन शुगर के अवशेष भी जब्त किए गए। जब्त इलेक्ट्रॉनिक सामानों में 12 एंड्रॉयड मोबाइल, एक आईफोन, एक टैब और 8 की-पैड मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल चोरी के होने की आशंका है, जिसकी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुर्गानंद यादव (पिता दयानंद यादव), निवासी इंद्रानगर वार्ड संख्या 03 जोगबनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध तस्करी और नशीले पदार्थों के कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वही जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने बताया पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



