किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर अवैध बालू खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

दिघलबैंक में एसएसबी और पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया। यह कार्रवाई बॉर्डर पिलर संख्या 128 के पास इंडो-नेपाल सड़क पर हुई, जहां चालक ने अवैध बालू उठाने की बात स्वीकार की। ट्रैक्टर को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर अवैध बालू खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

दिघलबैंक से विक्रम मिश्रा की रिपोर्ट सीमावर्ती इलाके में अवैध बालू खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया। यह कार्रवाई 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की एफ कंपनी धनतोला के जवानों एवं दिघलबैंक थाना पुलिस द्वारा की गई। ली जानकारी के अनुसार, एसएसबी और पुलिस की टीम सीमा क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान बॉर्डर पिलर संख्या 128 से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर इंडो-नेपाल सड़क पर एक ट्रैक्टर संदिग्ध स्थिति में आता हुआ दिखाई दिया। जब सुरक्षा बलों ने उसे रोका और चालक से पूछताछ की, तो उसने स्वीकार किया कि वह नदी से अवैध रूप से बालू उठाकर बिक्री के लिए ले जा रहा था।

सके बाद मौके पर ही ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया। दिघलबैंक थाना अध्यक्ष बिपिन कुमार ने बताया कि जब्त वाहन को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है तथा मामले की सूचना वरीय अधिकारियों और किशनगंज खनन विभाग को दे दी गई है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।