किशनगंज : अवैध खनन पर पुलिस–एसएसबी की करवाई दो ट्रैक्टर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

जियापोखर थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। गुप्त सूचना पर दो ट्रैक्टर जब्त किए गए और मोहम्मद नसीम नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अभियान जारी रहेगा।

किशनगंज : अवैध खनन पर पुलिस–एसएसबी की करवाई दो ट्रैक्टर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

पौआखाली। एक संवाददाता जियापोखर थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान में दो ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।यह कार्रवाई जियापोखर थाना अध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से खनिज उत्खनन करते हुए दो ट्रैक्टरों को मौके से पकड़ा। वहीं, मोहम्मद नसीम नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टरों का उपयोग अवैध खनन कार्य में किया जा रहा था।

मामले में जियापोखर थाना कांड संख्या 4/26 दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है। थानाअध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खनन माफियाओं के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एसएसबी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने वाला कदम बताया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।