आज नारायणपुर प्रखंड में लगेगा नियोजन कैंप
Mar 08, 2026 10:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
नारायणपुर प्रखंड परिसर में सोमवार को नियोजन कैंप आयोजित होगा। इसमें बल्ब एसेंबली के लिए 100, सोलर डिपार्टमेंट में 50 और सीएनसी ऑपरेटर के लिए 75 पदों पर बहाली की जाएगी। इच्छुक आवेदक आवश्यक दस्तावेजों के साथ नियोजन कैंप में पहुंच सकते हैं।

नारायणपुर प्रखंड परिसर में सोमवार को नियोजन कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी अवर प्रादेशिक नियोजनालय, भागलपुर ने दी है। एक निजी एजेंसी द्वारा बल्ब एसेंबली के लिए 100, सोलर डिपार्टमेंट में 50 और सीएनसी ऑपरेटर के लिए 75 यानी कुल 225 रिक्त पदों पर बहाली की जाएगी। नियोजनालय ने अपील की है कि इच्छुक आवेदक संबंधित दस्तावेजों के साथ नियोजन कैंप में पहुंच सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


