पूर्णिया: आज पूर्णिया पूर्व प्रखंड में जॉब कैंप

Feb 28, 2026 03:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

पूर्णिया में एसआईएस लिमिटेड कंपनी की ओर से जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 10वीं से स्नातक पास युवाओं के लिए 380 रिक्तियां उपलब्ध हैं। कैंप 28 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित होगा।

पूर्णिया: आज पूर्णिया पूर्व प्रखंड में जॉब कैंप

पूर्णिया। एसआईएस लिमिटेड कंपनी की ओर से जिले में जॉब कैंप आयोजित किया जा रहा है। जिला नियोजनालय कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि कंपनी ने दसवीं पास से लेकर स्नातक पास तक के युवाओं के लिए एसएलवी गार्ड, सुरक्षा कर्मी, सुपरवाइजर, सीआईटी कर्मी एवं सुरक्षा अधिकारी के लिए कुल 380 रिक्तियां निकाली हैं। इसके तहत 28 को पूर्णिया पूर्व प्रखंड, 02 मार्च को डगरूआ, 5 मार्च को अमौर और बायसी तथा 07 मार्च को बैसा प्रखंड परिसर में कैंप लगेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।