Jivitriya Festival Begins in Lakhisarai with Tradition and Faith लखीसराय : नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ जिउतिया पर्व, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsJivitriya Festival Begins in Lakhisarai with Tradition and Faith

लखीसराय : नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ जिउतिया पर्व

लखीसराय । एक प्रतिनिधि धार्मिक आस्था और परंपरा का प्रतीक जिउतिया पर्व शनिवार से

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 13 Sep 2025 05:46 PM
share Share
Follow Us on
लखीसराय : नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ जिउतिया पर्व

लखीसराय । एक प्रतिनिधि धार्मिक आस्था और परंपरा का प्रतीक जिउतिया पर्व शनिवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। पर्व को लेकर सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में रौनक देखी गई। महिलाएं और युवतियां बड़ी संख्या में गंगा स्नान के लिए निकलीं। गंगा तट पर स्नान करने के लिए लखीसराय स्टेशन पर सुबह से ही भीड़ रही। महिलाएं ट्रेन से गंगा घाट तक गईं और स्नान के बाद घर लौटकर पर्व की विधिवत शुरुआत की। नहाय-खाय के दिन घर-घर में परंपरागत व्यंजन बनाए गए। मरवा का आटा, चना दाल, डवा चावल, झींगली पत्ता, नेनुआ साग, केंदुआ, ओल, धनिया और हरी मिर्च की खरीदारी खूब हुई।

लोग सुबह से ही सब्जी मंडी और बाजार में उमड़े रहे। पर्व से जुड़े पारंपरिक सामानों की मांग बढ़ने के कारण इनकी कीमतों में भी तेजी रही। नेनुआ और ओल से लेकर झींगली पत्ता तक मंहगे दामों पर बिके। वहीं मरवा का आटा और नारियल पानी की बिक्री भी जोरदार रही। शहर के फल बाजारों और नारियल पानी, जूस की दुकानों पर भी खरीदारों की लंबी कतारें लगीं। महिलाएं पर्व की तैयारी में व्यस्त रहीं। बाजारों की रौनक देखते ही बन रही थी। जिउतिया पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है। माना जाता है कि यह पर्व संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखा जाता है। नहाय-खाय के साथ शुरू होकर यह दो दिवसीय पर्व है, जिसमें रविवार को महिलाएं निर्जला उपवास करेंगी और संतान की मंगलकामना के लिए पूजा-अर्चना करेंगी। इस तरह लखीसराय में धार्मिक उल्लास और परंपरा के बीच जिउतिया पर्व की शुरुआत हो चुकी है। बाजारों की चहल-पहल और घर-घर में पक रहे व्यंजनों से पूरे शहर में त्योहार का उत्साह स्पष्ट रूप से झलक रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।