Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsJivitiyah Festival Begins with Nahay-Khay in Munger Women Seek Blessings for Healthy Children
मुंगेर: डलिया भरने को लेकर घाट किनारे उमड़ी जिउतिया व्रत करने वाली महिलाएं की भीड़

मुंगेर: डलिया भरने को लेकर घाट किनारे उमड़ी जिउतिया व्रत करने वाली महिलाएं की भीड़

संक्षेप: मुंगेर में जिउतिया पर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हुई। सैकड़ों पुत्रवती महिलाएं सुबह से गंगा घाटों पर पहुंचकर पर्व की मान्यता के अनुसार गंगा में डुबकी लगाई और कथा श्रवण किया। यह पर्व पुत्र प्रेम और...

Sun, 14 Sep 2025 05:24 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

मुंगेर, नगर संवाददाता। पुत्र प्रेम की प्राप्ती एवं निरोग्य काया के लिए किया जाने वाला पर्व जिउतिया की शुरआत नहाय-खाय के साथ शनिवार से हो चुकी है। रविवार को शहर के गंगा घाटों पर पर्व को लेकर सैकड़ों पुत्रवती महिलाएं अहले सुबह से ही उठगन करने के उपरांत अपने-अपने घरों से निकलकर गंगा घाट पहुंचे, जहां पर पर्व के मान्यता अनुसार गंगा में डुबकी लगाने के साथ डलिया भरने से लेकर कथा श्रवण करने के अनुष्ठान को पुरा किया।