बांका : पापहरनी में उमड़ी महिलाओं की भीड़

बांका : पापहरनी में उमड़ी महिलाओं की भीड़

संक्षेप:

बांका में जितिया पर्व के अवसर पर पापहरनी स्नान स्थल पर महिलाओं की बड़ी भीड़ जुटी। महिलाएं अपने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु के लिए स्नान कर पूजा करती हैं। व्रत की शुरुआत के साथ धार्मिक...

Sep 12, 2025 05:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

बांका। जितिया पर्व को लेकर शुक्रवार को पापहरनी स्नान स्थल पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परंपरा के अनुसार महिलाएं यहां स्नान कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु के लिए विशेष पूजा करती हैं। सुबह से ही महिलाएं अपने बच्चों के साथ नदी तट पर पहुँचने लगी थीं। जल में आस्था डुबकी लगाने के बाद पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने व्रत की शुरुआत की। इस दौरान आसपास का वातावरण धार्मिक गीतों और भक्ति भाव से सराबोर हो गया। स्थानीय प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था की विशेष तैयारी की थी। ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थल आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।