
बांका : जितिया पर्व की रौनक
संक्षेप:
बांका में जितिया पर्व को लेकर बाजारों में खास चहल-पहल है। महिलाएं पूजा के लिए सामग्री खरीद रही हैं। शनिवार को नहाए-खाए की परंपरा होगी और रविवार को निर्जला उपवास रखा जाएगा। दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है...
Sep 12, 2025 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
बांका। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जितिया पर्व को लेकर शुक्रवार से ही बाजारों में खास चहल-पहल देखी जा रही है। महिलाएं पूजा के लिए जरूरी सामग्री खरीदने में जुटी हुई हैं। शनिवार को नहाए-खाए की परंपरा निभाई जाएगी और रविवार को निर्जला उपवास रखा जाएगा। दुकानों पर फल, सब्जी, सिंदूर, साड़ी और पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। व्यापारी भी इस अवसर पर विशेष तैयारी किए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं समूह बनाकर गीत गा रही हैं और घर-घर में धार्मिक माहौल बना हुआ है। पर्व को लेकर पूरा जिला भक्ति और आस्था के रंग में रंगा दिखाई दे रहा है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


