Bhagalpur News: भागलपुर : मंदिरों में झूलनोत्सव की तैयारियां पूरी
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... सावन महीने के अंतिम पांच दिनों में झूलनोत्सव

Bhagalpur News: भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... सावन महीने के अंतिम पांच दिनों में झूलनोत्सव का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। जिले के मंदिरों व ठाकुरबाड़ियों में झूलनोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। राधा व कृष्ण की प्रतिमा को झूले पर बिठाकर झुलाया जाएगा। वहीं मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रौशनी से सजाया जा रहा है। श्रावण की पूर्णिमा को झूलनोत्सव की अंतिम तिथि होगी। वहीं इसकी शुरुआत एकादशी से हो रही है।


