Bhagalpur News: झूलन पर ठाकुरबाड़ियों में भजन-कीर्तन
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: सुल्तानगंज में झूलन पर्व के अवसर पर विभिन्न ठाकुरबाड़ियों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। ठाकुरबाड़ियों को सजाने के साथ-साथ राधा-कृष्ण की आकर्षक मूर्तियों को रखा गया है, जिससे उत्सव का माहौल और भी आनंददायक बन गया है। यह आयोजन शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में हो रहा है।

Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित ठाकुरबाड़ियों में झूलन के अवसर पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। झूलन को लेकर ठाकुरबाड़ी को आकर्षक रूप से सजाया गया है। थाना रोड स्थित लक्ष्मीनारायण ठाकुरबाड़ी घाट रोड स्थित आत्माराम ठाकुरबाड़ी सहित अन्य ठाकुरबाड़ी में राधा-कृष्ण की प्रतिमा आकर्षक रूप से सजाई गई है।


