ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरझमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, पांच डिग्री गिरा पारा

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, पांच डिग्री गिरा पारा

दिन से लेकर रात नौ बजे तक की उमस के बाद रात साढ़े नौ बजे आसमां में बादल चमके और फिर गरज के साथ जमकर बौछारें पड़ी। करीब आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश से शाम की तुलना में रात का पारा पांच डिग्री सेल्सियस...

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, पांच डिग्री गिरा पारा
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरWed, 30 May 2018 02:07 AM
ऐप पर पढ़ें

दिन से लेकर रात नौ बजे तक की उमस के बाद रात साढ़े नौ बजे आसमां में बादल चमके और फिर गरज के साथ जमकर बौछारें पड़ी। करीब आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश से शाम की तुलना में रात का पारा पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। दिन में दिन का पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था। आसमान में हल्के बादलों के छाये रहने के कारण उमस बढ़ गयी थी। ये दौर रात साढ़े आठ बजे तक चला। रात में पारा गिर 33.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था, लेकिन उमस बढ़ चुकी थी। रात सवा नौ बजे हल्की हवाएं बहने लगी तो आसमां में काले-काले बादल छा गये। फिर बिजलियों की गड़गड़ाहट के बीच रात साढ़े नौ बजे से झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। बाद में बारिश थोड़ी धीमी हुई लेकिन बारिश का दौर जारी था। बारिश के साथ ठंढी हवाओं ने पारा और गिरा दिया। रात दस बजे शहर का तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। इस बारिश से शहर के निचले स्थानों पर जलजमाव हो गया था। नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा था। आदमपुर चौक, आकाशवाणी रोड, बड़ी खंजरपुर के निचले मुहल्लेम में बारिश के दौरान दो फीट पानी बह रहा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें